राजस्थान बजट 2026-27 (MCQ)
राजस्थान बजट 2026-27 के संबंध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए -
(A) यह बजट आत्मनिर्भर विकसित राजस्थान @2047 की कार्ययोजना के 10 स्तम्भों की परिकल्पना पर आधारित था।
(B) बजट का आकार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये था।
(C) वर्ष 2026-27 का राजकोषीय घाटा GSDP का 3.96 प्रतिशत है। कूट -
(a) (A), (B) और (C) सही हैं।
(b) (A), (B) सही हैं।
(c) केवल (A) सही है।
(d) (B), (C) सही हैं।
(e) अनुत्तरित प्रश्न
सही उत्तर : (b) (A), (B) सही हैं।
व्याख्या :
- बजट आकार-6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये
- वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में 3 लाख 25 हजार 740 करोड़ 14 लाख रुपये की राजस्व प्राप्तियां
- वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में 3 लाख 50 हजार 54 करोड़ 7 लाख रुपये का राजस्व व्यय
- वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में राजस्व घाटा 24 हजार 313 करोड़ 93 लाख रुपये
- वर्ष 2026-27 का राजकोषीय घाटा 79 हजार 492 करोड़ 52 लाख रुपये जो GSDP का 3.69 प्रतिशत है।
यह बजट आत्मनिर्भर विकसित राजस्थान @2047 की कार्ययोजना के 10 स्तम्भों की परिकल्पना पर आधारित था। जो निम्न है:-
पहला स्तम्भ : अव-संरचना का विस्तार (Infrastructure Expansion)
दूसरा स्तम्भ: नागरिक सुविधाओं से गुणवत्तायुक्त जीवन स्तर में वृद्धि
'तीसरा स्तम्भ : औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन
चौथा स्तम्भ: मानव संसाधन का सशकक््तीकरण
पांचवाँ स्तम्भ : सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली
छठा स्तम्भ: पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक धरोहर
सातवाँ स्तम्भ : सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन
आठवाँ स्तम्भ: कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण
नवाँ स्तम्भ : हरित विकास एवं पर्यावरणीय सततता
'दसवाँ स्तम्भ: 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की मजबूत अर्थव्यवस्था

.png)


