मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 (एम.जे.एस.ए. 2.0)

img

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 (एम.जे.एस.ए. 2.0) : राज्य में अधिकतम वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और उपलब्ध जल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 फरवरी, 2024 में शुरू किया गया | इस योजना के अन्तर्गत नए एनीकट, खेत तालाब, मिनी परकोलेशन टैंक (एमपीटी), सब सरफेस बैरियर (एसएसबी) का निर्माण और पुराने जल संचयन संरचनाओं की मरम्मत आदि का काम किया जाता है | अगले चार वर्षों में एमजेएसए 2.0 के तहत राज्य के 20,000 गांवों में जल संचयन और जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है | दिसम्बर, 2025 तक एमजेएसए 2.0 के प्रथम चरण के अन्तर्गत 4,4,039 कार्यों के लक्ष्यों के विरूद्ध कुल 4,0,059 कार्य पूर्ण करवाये गये तथा राशि ₹2289.49 करोड़ का व्यय किया गया है एवं द्वितीय चरण के अन्तर्गत 99,930 कार्यों के लक्ष्यों के विरूद्ध कुल 26,059 कार्य स्वीकृत किये गये एवं कुल 2880 कार्य पूर्ण करवाये गये हैं तथा राशि ₹54.90 करोड़ का व्यय किया गया है।

स्‍त्रोत : राजस्‍थान आर्थिक सर्वे 2025-26

राजस्‍थान प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतरीन तैयारी के लिए डाउनलोड करें Om digital study Learning App