मेवात क्षेत्र विकास योजना

img

मेव समुदाय मुख्यतः अलवर, खैरथल-तिजारा एवं डीग जिले के 4 ब्लॉक में बहुलता से निवास करते हैं। इस योजना में उपरोक्त जिलों के 807 गाँव सम्मिलित हैं | मेव बाहुल्य वाले क्षेत्र को मेवात क्षेत्र के नाम से जाना जाता है| इस क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए राजस्थान सरकार द्वारा वर्ष 4986-87 से मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है | इस योजना का मुख्य उद्देदय आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास करना, लघु एवं कुटीर उद्योंगों की स्थापना तथा लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्रदान करने हेतु आवश्यक संसाधनों का विकास करना है| वर्ष 2025-26 के लिए योजना का बजट प्रावधान ₹100.00 करोड़ है | वर्ष 2025-26 (दिसम्बर तक) कुल उपलब्ध राशि ₹94.45 करोड़ के विरूद्ध ₹25.09 करोड़ का व्यय किया जा चुका है एवं कुल 262 कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं |