डांग क्षेत्र विकास योजना

img

बीहड़ क्षेत्र तथा संकुचित घाटी युक्त दस्यु ग्रस्त क्षेत्र को 'डांग क्षेत्र' के नाम से जाना जाता हैं| ये क्षेत्र पिछड़े हुए हैं और इनमें विकास को गति प्रदान करने हेतु आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निवेश की आवश्यकता है | इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु डांग क्षेत्र विकास योजना वर्ष 2005-06 में राज्य सरकार द्वारा पुनः प्रारम्भ की गई | इस योजना में 8 जिलों (सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, कोटा एवं बून्दी) के 2,92 गांवों को शामिल किया गया है | वर्ष 2025-26 के लिए 100.00 करोड़ का प्रावधान है |