अटल भू-जल योजना

img

अटल भू-जल योजना एक विश्व बैंक सहायता प्राप्त केंद्रीय क्षेत्रीय कार्यक्रम है, जो अप्रैल, 2020 से मार्च, 2025 तक लागू किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर भू-जल प्रबंधन को बढ़ावा देकर और समुदाय में संवेदनशीलता जल उपयोग के लिए व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से भू-जल स्तर में गिरावट को रोकना है। सहभागिता जल सुरक्षा योजना और स्थानीय समुदाय की विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम के प्रमुख घटक हैं। कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 जिलों के 38 ब्लॉकों की 1,132 ग्राम पंचायतों को कवर किया गया है। योजना के उद्देश्य को जारी रखने के लिए 1132 ग्राम पंचायतों में 1132 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया। अक्टूबर, 2025 परियोजना के समापन पर 1132 ग्राम पंचायतों का मुल्यांकन किया गया और यह पाया गया कि पिछले 3 वर्षों में 1132 ग्राम पंचायतों में से 137 ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर की गिरावट में आंशिक सुधार/ कमी दर्ज की गई है। जबकि 38 पंचायत समितियों में से 07 पंचायत समितियों के 50 प्रतिशत से अधिक कुओं के भूजल स्तरों में आंशिक सुधार दर्ज किया गया है।